महात्मा गांधी और शास्त्री जी अमर रहे: राजीव भवन में श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी और शास्त्री जी अमर रहे: राजीव भवन में श्रद्धांजलि

October 2, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया। इस अवसर पर सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश सेवा और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में दिलीप सिंह चौहान के साथ बाकर अब्बास, जेपी वर्मा, तरणजीत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।