जैतू साव मठ में बापू और शास्त्री को किया गया याद

जैतू साव मठ में बापू और शास्त्री को किया गया याद

October 2, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जैतू साव मठ में मनाई गई।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि आजादी से पहले महात्मा गांधी का आगमन इस मठ में हुआ था। ब्रिटिश काल में यह मठ स्वतंत्रता सेनानियों का कार्य क्षेत्र था, जहां से आंदोलन की रूपरेखा तय की जाती थी।

राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास ने कहा कि बापू के मठ आगमन की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए ही मठ में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। गांधी जी की वजह से ही हम आज आजादी की सांस ले रहे हैं।

ट्रस्ट सचिव महेंद्र अग्रवाल एवं अजय तिवारी ने बताया कि जब गांधी जी मठ आए थे, तो यहां स्थित कुएं का जल एक अछूत कन्या के हाथों पीकर अछूतोद्धार का संदेश दिया था, वह कुआं आज भी संरक्षित है।

कार्यक्रम में बापू के भजनों का गायन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ. सुरेश शुक्ला, संदीप उपाध्याय, शिवम गोस्वामी, दीपक पाठक, श्रीमती गायत्री सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।