हर घर की छत पर उगाएं जहरमुक्त सब्जियां” – उर्मिला शर्मा

हर घर की छत पर उगाएं जहरमुक्त सब्जियां” – उर्मिला शर्मा

September 28, 2026 0 By Central News Service

रायपुर – प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा आयोजित पौधों की कलम आदान-प्रदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने प्रकृति प्रेमियों को अपनी कॉलोनियों और घरों की बागवानी को संवारने तथा आगामी गार्डन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उद्यानिकी विशेषज्ञ उर्मिला शर्मा ने ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती, बिना जमीन के छत पर सब्जियां उगाने और घर पर प्राकृतिक खाद तैयार करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा – “आओ चलें ऑर्गेनिक की ओर, जहर मुक्त भोजन, रोग मुक्त जीवन”। उन्होंने बताया कि सही तरीके से बागवानी करने पर कम लागत में एक पौधे से अनेक पौधे तैयार किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन सुधा केसरवानी ने किया और आभार सर्वत्र सेठी ने व्यक्त किया।

इस दौरान मोहन वर्ल्यानी, राम खटवानी, मनीषा त्रिवेदी, शिल्पी नागपुरे, लक्ष्मी यादव, एस.के. टाग, अनिल वर्मा, कुसुम नाथ्यानी सहित बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।