भक्ति, संगीत और उत्साह से हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आगाज़
September 29, 2026भक्ति, संगीत और उत्साह से हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आगाज़

रायपुर, 28 सितम्बर। अशोका रत्न VIP एस्टेट मोहल्ला समिति (ARVIPMS) द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ आज Palm Bellagio में आयोजित भव्य भजन जामिंग कार्यक्रम के साथ हुआ।

कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीन घंटे से अधिक समय तक भजनों एवं संगीत पर जमकर नृत्य और आनंद लिया। कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल, रायपुर की गणमान्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक सीमा अग्रवाल एवं सह-आयोजक शिखा, वंदना एवं प्रकृति सहित संपूर्ण महिला मंडल टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में ARVIPMS संयोजक अजय अग्रवाल एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही।

महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की यह शानदार शुरुआत सामुदायिक एकता, महिला सहभागिता और उत्सव के उत्साह का सुंदर प्रतीक बनी।

