अशोक सिंघल का राम मंदिर निर्माण में योगदान अविस्मरणीय : विष्णुदेव साय
September 28, 2026रायपुर, 27 सितंबर 2026 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी के वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने अशोक सिंघल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय है। उनका संपूर्ण जीवन समाज को संगठित करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का संबंध अत्यंत आत्मीय है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। इसी आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार ने श्री रामलला दर्शन योजना शुरू की है, जिसके तहत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल जी का जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की धरती से होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम में संत परमात्मानंद महाराज, संत युधिष्ठिर लाल जी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित देश-विदेश से आए पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

