छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत
September 28, 2026रायपुर/छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत
रायपुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत का आज राजधानी में जोरदार स्वागत किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष निवास के सामने शंकर नगर रोड में भव्य मंच बनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।
मंच पर पहुंचकर प्रभारी सुखदेव भगत ने सभी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट बीजेपी सरकार के खिलाफ मजबूती से जनता के हितों के लिए लड़ाई लड़नी है और जनता को उनका हक दिलाना है।
आज के इस स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप सिंह चौहान के साथ वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे, आलोक सिंह, विनय शुक्ला, लोक राम साहू, बाकर अब्बास, धर्म साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


