रायपुर में मोती बाग की बदहाली को लेकर हंगामा, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
September 25, 2026रायपुर। राजधानी के सबसे पुराने गार्डन मोती बाग में बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर आज मोती बाग विकास समिति ने मोर्चा खोल दिया। समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में सदस्यों ने गार्डन के मुख्य गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन कर महापौर मीनल चौबे के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान ने कहा कि राजधानी के सभी गार्डनों की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मोती बाग की हालत तो सबसे ज्यादा खराब है। गार्डन दारूबाजों का अड्डा बन गया है। हर तरफ गंदगी का आलम है, कई दिनों से झाड़ू तक नहीं लगी है। बाथरूम में गंदगी भरी पड़ी है, शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। गार्डन में लाइटें भी नहीं जलतीं, गंदगी और बदबू से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
चौहान ने चेतावनी दी कि अगर 2 दिनों के अंदर साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो समिति निगम मुख्यालय का घेराव कर महापौर के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी और शासन-प्रशासन को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए मोती बाग के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में मोती बाग विकास समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान के साथ शेख अलीम, मुन्ना, धर्म साहू, वकील महेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रायपुर में मोती बाग की बदहाली को लेकर हंगामा, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
रायपुर। राजधानी के सबसे पुराने गार्डन मोती बाग में बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर आज मोती बाग विकास समिति ने मोर्चा खोल दिया। समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में सदस्यों ने गार्डन के मुख्य गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन कर महापौर मीनल चौबे के खिलाफ नारेबाजी की।