राधा अष्टमी पर भक्ति में सराबोर हुआ जैतू साव मठ

राधा अष्टमी पर भक्ति में सराबोर हुआ जैतू साव मठ

September 19, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, पुरानी बस्ती: पुरानी बस्ती स्थित ऐतिहासिक जैतू साव मठ में राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया और भगवान श्री राधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया।

सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु राधारानी के दर्शन के लिए पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन भजन-कीर्तन से मठ परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने राधारानी के जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण किया।

मठ के श्री महंत रामसुन्दर दास जी महाराज ने कहा कि राधा अष्टमी के पावन पर्व पर मठ में प्रतिवर्ष विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इस वर्ष भी परंपरागत रूप से आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा-भक्ति के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह सिलसिला निरंतर चलता रहे, यही प्रभु से प्रार्थना है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट कमेटी के सदस्य अजय तिवारी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस गरिमामय आयोजन में ट्रस्ट कमेटी के सचिव दाऊ महेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जगन्नाथ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दीपक पाठक, सुमित जी, महिला मंडल कीर्तन समिति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।