सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक : धमतरी के मनीष कुमार साहू सम्मानित

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक : धमतरी के मनीष कुमार साहू सम्मानित

September 13, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 13 सितंबर 2026

लोक प्रशासन, समाज सेवा और सुशासन के क्षेत्र में 9 साल के निरंतर योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के युवा समाजसेवी मनीष कुमार साहू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम कपालफोड़ी (पाण्डुका) निवासी मनीष कुमार साहू को यह सम्मान 12 सितंबर 2026 को फरीदाबाद (हरियाणा), एनसीआर दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन तथा मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद की ओर से उन्हें Public Administration, Social Service & Governance के क्षेत्र में यह मानद उपाधि दी गई।

समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गीतांजली शर्मा, वाइस चेयरमैन, डोपिंग-रोधी अपील पैनल, राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी एजेंसी (NADA), भारत सरकार तथा डॉ. सी. पी. यादव, चेयरमैन, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के हाथों उन्होंने यह सम्मान ग्रहण किया।

जनसंचार से जनसेवा तक का सफर

डॉ. मनीष कुमार साहू ने जनसंचार में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है और यूजीसी-नेट (मास कम्युनिकेशन) परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वे पिछले 9 वर्षों से जनसंपर्क, जनसंचार, सामाजिक सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

उन्होंने प्रदेश मीडिया प्रभारी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल में विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के युवा प्रकोष्ठ के संगठन सचिव एवं छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

सम्मान समाज के आशीर्वाद का प्रतीक

सम्मानित होने के बाद डॉ. मनीष कुमार साहू ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता, गुरुजनों, समाज के वरिष्ठजनों और साथियों के विश्वास और आशीर्वाद का सम्मान है। मैं भविष्य में भी समाजहित और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।”

उन्होंने अपने पिता मुरारी लाल साहू, माता सीता साहू, धर्मपत्नी रेणुका चंदन, भाई नितीश साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू, प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, आईटी सेल के प्रदेश संयोजक डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू सहित चयन समिति का आभार व्यक्त किया।

इधर, मानद डॉक्टरेट मिलने पर समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और इसे उनके सामाजिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।