भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ के गठन को लेकर विकासखंड स्तरीय बैठक संपन्न

भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ के गठन को लेकर विकासखंड स्तरीय बैठक संपन्न

September 13, 2026 0 By Central News Service

रायपुर/भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ रायपुर के जिला अध्यक्ष श्री जी स्वामी जी एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त जिला मुख्य आयुक्त राजीव चक्रवर्ती जी के आदेशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अमित तिवारी जी विकासखंड धरसींवा जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला जी उदय मुकादम जी के मार्गदर्शन में एवं विकासखंड सचिव मुकेश बोरकर के नेतृत्व में शासकीय हाई स्कूल चरोदा में भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ के गठन के सन्दर्भ में बैठक आयोजित की गई थी बैठक में स्थानीय संघ के गठन पर विस्तार मेम्बरशिप ग्रोथ

अंशदान, समस्त शालाओं में भारत स्काउट गाइड बोर्ड लगाना,एवं सभी स्कूलों में यूनिट संचालित करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप संस्था के प्राचार्य सी.के. वर्मा अध्यक्षता कर रहे सीनियर स्काउटर हसरत खान जी द्वारा किया गया ।हसरत खान जी द्वारा उद्बोधन में स्काउटिंग को हर विद्यालय तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों में अनुशासन नेतृत्व सेवा भावना और राष्ट्रीय प्रेम की भावना विकसित करने प्रेरित किए साथ ही प्रत्येक विद्यालय में यूनिट की नियमित संचालन होना चाहिए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सके यूनिट की पहचान विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच के साथ एक जुट होकर स्काउटिंग गतिविधियों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में डीओसी स्काउट असगर खान मुकेश बोरकर विकासखंड सचिव धरसींवा हेमंत शुक्ला पूर्व डीओसी ,संयुक्त सचिव आरती राजपूत मनीषा वाइकर मीना भारद्वाज सुमन घृतलहरे कौशल साहू त्रिलोक चंद पटेल लेख राम साहू उपस्थित रहे।