कैट प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप से की सौजन्य भेंट, व्यापारियों की सुरक्षा पर हुई चर्चा
September 12, 2026रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के छत्तीसगढ़ इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप (C.P.S.) से सौजन्य भेंट की।
प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दीपमाला कश्यप को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, सुगम व्यापारिक वातावरण तथा शासन-प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर परमानंद जैन ने कहा कि कैट सदैव व्यापारियों एवं शासन-प्रशासन के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग का मजबूत सेतु रहा है। सुरक्षित एवं अनुकूल व्यापारिक वातावरण आर्थिक विकास की आधारशिला है। कैट व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापार संवर्धन के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप ने कैट प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायपुर पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।
कैट के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।
भेंट के दौरान परमानंद जैन, सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, दीपक विधानी, कन्हैया गुप्ता, निलेश मुंदड़ा, नागेन्द्र तिवारी, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, सुषील लालवानी एवं अमित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

