सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की बैठक में समाजसेवा के कई फैसलेमेधावी बच्चों का सम्मान, छतरी वितरण और वृक्षारोपण पर जोर

सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की बैठक में समाजसेवा के कई फैसलेमेधावी बच्चों का सम्मान, छतरी वितरण और वृक्षारोपण पर जोर

July 17, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में समाजसेवा, शिक्षा, पर्यावरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक की शुरुआत में पंचायत के संरक्षक, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य माननीय अमर गिदवानी का पुष्पगुच्छ एवं शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं भी दी गईं।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:

1. प्रतिभा सम्मान समारोह: समाज के मेधावी एवं प्रतिभावान बच्चों के लिए विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

2. छतरी वितरण: वर्षा ऋतु को देखते हुए जरूरतमंद मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं, ठेला और गुमटी संचालकों को नि:शुल्क छतरियों का वितरण किया जाएगा।

3. वृक्षारोपण: पर्यावरण संरक्षण के तहत ग्राम गोदवारा, अमलेश्वर और भाटा में सुरक्षित स्थानों का चयन कर वृक्षारोपण किया जाएगा। पंचायत पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेगी।

4. स्वतंत्रता दिवस आयोजन: 15 अगस्त को रायगढ़ बाड़ा में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद उपस्थित लोगों में बूंदी और सेव का वितरण होगा।

5. माता की चौकी: भक्ति और सांस्कृतिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए विमतारा हॉल में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा।

पंचायत अध्यक्ष संजय जयसिंग और महासचिव मोहन वर्ल्याणी ने कहा कि पंचायत समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जनकल्याणकारी गतिविधियां करती रहेगी। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा कार्यों को और गति दी जाएगी।

बैठक में जय आर्य, दीपक खेमानी, सुशील दरीरा, विशाल नारंग, पप्पू दुल्हानी, शैलेंद्र नेनानी, राजेश गिदवानी, कमल वाधवा, नरेश पींजानी, संजय माखीजा और धनेश मटलानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।