डिजिटल सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन 23 अक्टूबर को चेम्बर भवन में
October 22, 2026रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में डिजिटल सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे से 6 बजे तक चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में आयोजित किया गया है।
डिजिटल सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्मृतिक राजनाला (आईपीएस) डीसीपी रायपुर (क्राइम एंड साइबर) होंगे, तथा मुख्य वक्ता सोनाली गुहा (नेशनल साइबर फोरेंसिक्स एंड साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट) होंगी।
कार्यक्रम में सोनाली गुहा यूपीआई फ्रॉड, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, फेक प्रोफाइल, बिजनेस ई-मेल हैक से कैसे बचें, इस संबंध में विस्तृत जानकारी देंगी।
इस कार्यक्रम के संयोजक चेम्बर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यक्रम प्रभारी सोनिया साहू, प्रशांत गुप्ता, राजेन्द्र पारख, मनीष प्रजापति, जय होतवानी, आलोक शर्मा, प्रवीण पटेल, नितेश अग्रवाल, प्रसून दीक्षित, महिला चेम्बर से सुधा ठाकुर, सोनिया शांडेल, सुचिता मेहतरा हैं।
चेम्बर पदाधिकारियों ने समस्त व्यापारिक संघों एवं व्यापारी-उद्योगपतियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाएं।


