वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस की साइकिल और बाइक रैली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस की साइकिल और बाइक रैली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

October 22, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। AICC, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोरी के विरोध में साइकिल और बाइक रैली निकाली गई।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार मेनन के नेतृत्व में और वरिष्ठ नेता अरुण होरा की उपस्थिति में निकली इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।

इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।