ब्यापारियो की सुरक्षा और सुगम व्यापार पर कैट प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी से की चर्चा
July 17, 2026रायपुर, 17 जुलाई
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र श्री तारकेश्वर पटेल से सौजन्य भेंट की।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने श्री पटेल को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा, सुगम व्यापारिक वातावरण और शासन-प्रशासन तथा व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
श्री अमर पारवानी ने कहा कि कैट हमेशा से व्यापारियों और शासन-प्रशासन के बीच विश्वास और सहयोग का सेतु रहा है। सुरक्षित और अनुकूल व्यापारिक वातावरण आर्थिक विकास की आधारशिला है। कैट व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापार संवर्धन के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से व्यापारियों को और अधिक सुरक्षित माहौल मिलेगा।
पुलिस उपायुक्त श्री तारकेश्वर पटेल ने कैट प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायपुर पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर समन्वय के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।
कैट प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुलिस प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद से रायपुर का व्यापारिक वातावरण और अधिक सुरक्षित एवं विकासोन्मुख बनेगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कैट छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज, श्री निलेश मुंदड़ा, श्री रतनदीप सिंह एवं श्री सर्वेश दौलतानी उपस्थित थे।

