राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे कैट वाइस चेयरमैन अमर पारवानी

राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे कैट वाइस चेयरमैन अमर पारवानी

October 22, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 22 अक्टूबर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, दिल्ली प्रदेश प्रभारी का नवीन दायित्व मिलने के बाद पहली बार अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।

कैट छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि अमर पारवानी को कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपे जाने के बाद यह पहली राष्ट्रीय बैठक है।

यह अवसर उनके लिए नवीन जिम्मेदारी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा देशभर के व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहेगा।

अमर पारवानी ने अपने संगठनात्मक कार्यों, व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता तथा व्यापारिक समुदाय को एकजुट करने के प्रयासों के माध्यम से सदैव व्यापारियों की आवाज को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है।

अहमदाबाद बैठक में देशभर के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों, व्यापारिक समस्याओं, संगठन के विस्तार तथा व्यापार जगत को और अधिक सशक्त बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की अपेक्षा है।

छत्तीसगढ़ के व्यापारिक जगत एवं कैट परिवार के लिए यह गौरव का विषय है कि अमर पारवानी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ अब कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी के नवीन दायित्व का भी निर्वहन करेंगे।

कैट परिवार ने अमर पारवानी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।