अभनपुर में विकासखंड स्तरीय प्रवेशोत्सव संपन्न, विधायक इन्द्र कुमार साहू ने किया वृक्षारोपण और सायकल वितरण

अभनपुर में विकासखंड स्तरीय प्रवेशोत्सव संपन्न, विधायक इन्द्र कुमार साहू ने किया वृक्षारोपण और सायकल वितरण

July 1, 2026 0 By Central News Service

रायपुर/अभनपुर, | हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी में विकासखंड स्तरीय प्रवेशोत्सव का आयोजन मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू के आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्री साहू द्वारा परिसर में वृक्षारोपण और मां सरस्वती की प्रतिमा के अनावरण के साथ हुई। इसके बाद नवप्रवेशित बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘सरस्वती सायकल’ का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू ने शिक्षा के क्षेत्र में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा और संसाधनों की उपलब्धता सबसे जरूरी है।

उपस्थित रहे गणमान्य अतिथि
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अभनपुर की अध्यक्ष श्रीमति चन्द्रिका बनजारे, उपाध्यक्ष श्री खेलूराम साहू, सभापति श्रीमति चंचल दिवान, श्रीमति वर्षा मिश्रा, श्रीमति हेमलता चन्द्राकर, श्री बम्हानंद साहू, मंडल अध्यक्ष किशोर साहू खोरपा, सरपंच श्रीमति ललिता मरकाम, उपसरपंच श्रीमति खोमेश्वरी छोटे लाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्राचार्य अजीत कुमार एक्का, गौतम तारक, दिनानाथ साहू, विनोद चन्द्राकर, राजा दिवान, राघवेन्द्र साहू, ईश्वर साहू, बलराम साहू सहित विकासखंड स्तर के सभी प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रवेशोत्सव के माध्यम से शाला में नए सत्र के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें नियमित उपस्थिति के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया गया।