जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर लौटी खुशी, शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी ने किया निशुल्क सामग्री वितरण

जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर लौटी खुशी, शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी ने किया निशुल्क सामग्री वितरण

July 1, 2026 0 By Central News Service

रायपुर | समाज सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का एक और उदाहरण खैरागढ़ जिले में देखने को मिला। शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ ने जिला खैरागढ़, विकासखंड छुईखदान के प्राथमिक शाला बांधाटोला के सभी विद्यार्थियों के बीच निशुल्क स्कूल बैग, कंपास, कॉपी, पेन, पेंसिल के साथ फल, मिठाई और बिस्कुट का वितरण किया।

बच्चों और ग्रामीणों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम में बच्चों को जरूरी शैक्षणिक सामग्री मिलने से उनके चेहरे खिल उठे। वितरण के बाद ग्रामीणजनों को भी फल, मिठाई और बिस्कुट दिए गए। बच्चों, पालकों और ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर खासा हर्ष देखा गया।

संस्था के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम का संयोजन संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षक संजय कुमार मैथिल और अध्यक्ष मीना भारद्वाज के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान संरक्षक परसराम साहू, श्रीमती सुषमा हिरवानी, महादेव प्रसाद जायसवाल, महेत्तर देवांगन, नारायण प्रसाद पांडे, श्रीमती सुनीता जनार्दन, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती हेमा चंद्रवंशी, लक्ष्मी देशलहरे, मनीषा वाईकर, हेमंत कुमार साहू, तुलसी प्रसाद साहू, शांति कुमार साहू, ममता गुरुपंच और विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षक मुरली मनोहर वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस निशुल्क वितरण कार्य में श्रीमती सुषमा हिरवानी और श्रीमती ममता गुरुपंच का विशेष सहयोग रहा।

भूमिदान करने वाली महिला का हुआ सम्मान
इस अवसर पर संस्था द्वारा विद्यालय भवन के लिए अपनी जमीन दान करने वाली श्रीमती फूलबाई ध्रुव का संजय कुमार मैथिल और मीना भारद्वाज ने शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

सम्मान ग्रहण करते हुए श्रीमती फूलबाई ध्रुव ने कहा कि “हमें समाज और बच्चों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करना चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में नारायण प्रसाद पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया। ग्राम के सरपंच और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने संस्था के सेवा भाव की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।