बी.के.बाहरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार का केंद्र – आर्य प्रकाश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि)
June 25, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
खल्लारी-भीमखोज 25 जून 2026// शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरव ग्राम बी.के.बाहरा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर मंत्रोच्चार पूजन कर माँ सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात शाला परिवार के द्वारा अतिथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का भी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बी के बाहरा के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संस्था के प्राचार्य अंकित चंद्राकर द्वारा विद्यालय की अनुसासन व नियमों की जानकारी दी गई एवं सभी की उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रति दिन विद्यालय आने प्रेरित किया गया।
आर्यप्रकाश चंद्राकार सासंद प्रतिनिधि ने कहा कि विद्यालय आपके भविष्य के लिए परिश्रम करने का स्थान है आप सभी स्वानुशासन मे रहकर इसका पालन करे और आगे जीवन मे सफलता प्राप्त करे।
उक्त अवसर पर अतिथि के रूप मे लोकेश पुनरिया मंडल अध्यक्ष खल्लारी, आर्यप्रकाश चंद्राकर सासंद प्रतिनिधि,बलराम ध्रुव जनपद पंचायत सदस्य, खेमराज साहू सरपंच,पंचूराम ध्रुव कांति बाई,कलाराम साहू,पूरन सब्बर, खोंमन साहू, राधेश्याम पटेल एवं शिक्षकगण व गाँव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



