वाहन व्यापारियों ने उठाई नियमों में बदलाव की मांग, परिवहन मंत्री ने दिया आश्वासन
June 25, 2026रायपुर/छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात कर “छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम, 1994” में प्रस्तावित संशोधनों पर आपत्ति जताई।
ज्ञापन में उठाए गए मुख्य मुद्दे:
- 1% ओनरशिप ट्रांसफर टैक्स: पुरानी गाड़ियों के नामांतरण पर लगाए गए नए टैक्स से बाजार में मंदी। चेंबर ने इसे हटाकर पहले की तरह मामूली शुल्क रखने की मांग की।
- भारी बैंक गारंटी: डीलरों से मांगी जा रही बैंक गारंटी को पूरी तरह निरस्त करने की मांग।
- ऑनलाइन एंट्री का नियम: “उसी दिन” एंट्री का नियम अव्यावहारिक बताया। सर्वर डाउन या ग्रामीण क्षेत्रों से खरीद पर यह संभव नहीं। तकनीकी जांच के लिए पर्याप्त समय देने की मांग।
- लाइसेंस निरस्ती: लिपिकीय त्रुटि या तकनीकी देरी को धोखाधड़ी न मानने और डीलरों को सुधार का मौका देने की अपील।
सतीश थौरानी ने कहा कि नए नियमों से हजारों छोटे-मध्यम वाहन व्यापारियों का कारोबार बंद होने की कगार पर है। नियमों को व्यावहारिक और युक्तियुक्त बनाया जाए।
मंत्री का आश्वासन
परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और व्यापार को सुगम बनाना प्राथमिकता है। विसंगतियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा और छत्तीसगढ़ ऑटोमोबाइल रिसेलर एसोसिएशन के संरक्षक राजेश कुमार नायर, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रमजीत हुंदल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


