ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि के विरोध में CAIT ने की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात, मिला सकारात्मक आश्वासन
June 25, 2026रायपुर, 25 जून 2026 नगरपालिका व्यापार अनुज्ञापन नियम 2025 के तहत ट्रेड लाइसेंस शुल्क में की गई बढ़ोतरी पर व्यापारियों की नाराजगी के बीच कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने मोर्चा खोल दिया है। CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर शुल्क वृद्धि पर पुनर्विचार की मांग की।
CAIT का पक्ष:
CAIT छत्तीसगढ़ इकाई ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि बढ़ा हुआ शुल्क छोटे और मध्यम व्यापारियों, पारिवारिक व्यवसायों और स्थानीय बाजारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा। संगठन ने Ease of Doing Business का हवाला देते हुए शुल्क संरचना को युक्तिसंगत और व्यावहारिक बनाने की मांग की।
अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि व्यापारी वर्ग राज्य की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और राजस्व में अहम भूमिका निभाता है। अत्यधिक शुल्क वृद्धि से व्यापार सुगमता प्रभावित होगी।
उपमुख्यमंत्री का आश्वासन:
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि शासन व्यापारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उचित निर्णय लिया जाएगा ताकि आर्थिक विकास और व्यापारी हितों में संतुलन बना रहे।
कौन रहे मौजूद:
बैठक में CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल समेत राम मंधान, जीवत बजाज, निलेष मुंदडा, बलराम रोहरा, सुषील लालवानी, अमित गुप्ता और वरूण रोहरा उपस्थित थे।
अमर पारवानी ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लक्ष्य में व्यापारी वर्ग की भूमिका अहम है। शासन और व्यापारिक समुदाय के समन्वित प्रयासों से ही प्रदेश की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी।
CAIT ने उम्मीद जताई है कि शासन और व्यापारिक संगठनों के सकारात्मक संवाद से लाखों व्यापारियों के हित में व्यावहारिक समाधान निकलेगा।


