रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रानी दुर्गावती गाइड कंपनी ने किया योगाभ्यास कार्यक्रम

रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रानी दुर्गावती गाइड कंपनी ने किया योगाभ्यास कार्यक्रम

June 23, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 21 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ रायपुर के तत्वावधान में रानी दुर्गावती गाइड कंपनी द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम जिला संघ अध्यक्ष श्री जी स्वामी, जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम जी सतीश कुमार के आदेशानुसार तथा जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री असगर खान एवं गाइड डॉ. सांत्वना ठाकुर के नेतृत्व तथा आरंग ब्लॉक सचिव श्री रोहित कुमार वर्मा की प्रेरणा से यह आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्री बल्लाराम यादव तथा मातृ सदन सेजेस एसएमडीसी अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही। अतिथियों एवं प्राचार्य श्री एस एस चंद्रा के सानिध्य में शाला परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

प्राचार्य श्री चंद्रा ने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने और स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन अभ्यास करने का संदेश दिया। इस अवसर पर गाइड कैप्टन श्रीमती अपर्णा तिवारी के मार्गदर्शन में शालेय गाइड दल की छात्राओं ने विशेष योग नृत्य एवं मंडला योग का आकर्षक प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पौष्टिक नाश्ता वितरित किया गया। बच्चों और शिक्षकों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा नियमित अभ्यास का संकल्प लिया।