तेरापंथ सभा रायपुर के अध्यक्ष पद पर सतपाल जैन की प्रचंड जीत, 282 मत पाकर 117 वोटों से हराया
June 22, 2026रायपुर संस्करण | सोमवार, 22 जून 2026
रायपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रायपुर के आगामी सत्र 2026-28 के लिए रविवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में श्री सतपाल जैन ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 117 मतों के बड़े अंतर से हराया।
अमोलक भवन में हुआ मतदान
चुनाव प्रक्रिया सदर बाजार स्थित तेरापंथ अमोलक भवन में संपन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी पारस खाटेड और सह-चुनाव अधिकारी महेन्द्र लूंकड ने मतदान संपन्न कराया। इस दौरान महासभा से पर्यवेक्षक के रूप में पंकज संचेती, दीपक कोठारी और विनोद छाजेड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।
540 लोगों ने डाले वोट, 1 निरस्त
सभा में कुल 689 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 540 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में 1 मत निरस्त पाया गया।
किसे कितने वोट मिले – देखें पूरा परिणाम
प्रत्याशी प्राप्त मत
सतपाल जैन 282
कैलाश जैन 165
प्रेम चंद बोरड जैन 92
सतपाल जैन 282 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया।
“सभी के सहयोग से निभाऊंगा दायित्व” – सतपाल जैन
जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल जैन ने समाज का आभार जताया। उन्होंने कहा, “समाज ने जो विश्वास और दायित्व मुझे सौंपा है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। इसके लिए मुझे आप सभी के सहयोग की जरूरत है।” घोषणा के तुरंत बाद सभा भवन में मौजूद समाजजनों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
इनका रहा विशेष सहयोग
चुनाव को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में गौतम गोलछा, पंकज पारख, नवरतन डागा, पवन लूनिया, मोहन जैन, पवन भंसाली, रायकुमार जैन, रिषव जैन, वीरेंद्र डागा और नीरज अग्रवाल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

