राहुल गांधी का रायपुर में भव्य स्वागत, विकास उपाध्याय ने फूलों की बौछार से किया अभिनंदन

राहुल गांधी का रायपुर में भव्य स्वागत, विकास उपाध्याय ने फूलों की बौछार से किया अभिनंदन

June 22, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 21 जून 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज एक दिवसीय प्रवास पर जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और वरिष्ठ कांग्रेसजन एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर अपने नेता की प्रतीक्षा कर रहे थे। राहुल गांधी के पहुंचते ही विकास उपाध्याय ने फूलों की बौछार कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

विकास उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज हैं। उन्होंने संसद से सड़क तक जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उपाध्याय ने कहा कि “राम के ननिहाल” छत्तीसगढ़ की धरती सामाजिक समरसता की पक्षधर रही है और राहुल गांधी का यह दौरा प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। राहुल गांधी के आगमन से पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।