कैट प्रदेश कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प
June 21, 2026रायपुर, 21 जून 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश कार्यालय में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कैट महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से प्रमाणित योग थेरेपिस्ट आभा सूद ने कैट टीम के साथ योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम है। आभा सूद ने सभी सदस्यों को योग को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कैट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साह से हिस्सा लिया। सभी ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। उपस्थित व्यापारियों ने योग को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ भारत और निरोग समाज के निर्माण में योग की भूमिका को स्वीकार करते हुए नियमित योगाभ्यास करने की शपथ ली।
ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित:
इस अवसर पर कैट, युवा कैट एवं महिला विंग के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी, जितेन्द्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, विजय पटेल, भरत जैन, जयराम कुकरेजा, महेश खिलोसिया, प्रीतपाल बग्गा, कान्ति पटेल, भरत भूषण गुप्ता, विक्रांत राठौर, नागेन्द्र तिवारी, अमित गुप्ता, द्ववारका लखवानी, नरेश माखीजा, गोविन्द माहेश्वरी, भास्कर साहू, मनोहर अठवानी, अनिल साव, डॉ. अंकिता जोशी, भावना बग्गा, नीलम वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।


