विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के मोबाइल हुआ हैक… सभी लोगों को मैसेज के माध्यम से मांग रहे है पैसा..
June 21, 2026संपादक मनोज गोस्वामी
गरियाबंद 21 जून 2026// जिले के छुरा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कि के. एल. मतावले का मोबाइल नंबर सायबर फ्राड के तहत् हैक कर ग्रुप के सभी सदस्यों से पैसे कि युपीआई नंबर और इस्कैनर के तहत मांग कर रहे हैं।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी मतावले ने बताया कि उसका मोबाइल नंबर 73540 40745 में सायबर फ्राड किया जा रहा है। जिसमें पैसे कि डिमांड का नाम आ रहा है। जो कि मुझे मेरे जान पहचान एवं करीबी लोगों ने बताया जिसका रिपोर्ट दर्ज करा रहा हूं। आप सभी से निवेदन है कि किसी प्रकार लेन देन ना करें।
जानिए पुरा मामला मैं स्वयं प्रेस संपादक मनोज गोस्वामी मुझे व्हाट्सएप ऐप पर मैसेज मिला, जिसमें लिखा हुआ था “आपकी हेल्प कि जरूरत है”, जिसमें मैंने रिप्लाई किया कि “आदेश करिए सर..जान हाजिर है “।

तद उपरांत 10 मिनट के बाद एक इस्कैनर जिसमें दुर्गा प्रसाद जायसवाल लिखा हुआ है दस हजार रुपए तुरंत डालने का अनुरोध किया। इतने मैं समझ गया कि यह सायबर फ्राड केस है, तुरंत मैंने शिक्षा अधिकारी के आफिस के नंबर पर लगाकर जानकारी लिया तो पता चला कि उन सभी के मोबाइल नंबर पर भी इस्कैनर के साथ पैसे कि मांग किए हैं। हालांकि देखना यह है कि कितने लोगों ने शिक्षा अधिकारी मतावले के नाम से पैसे भेजे हैं।

विषेश सुचना
आपको भी इस तरह का मैसेज आता है, तो आप संबंधित व्यक्ति से बात कर हि लेन देन करें। अन्यथा आपके साथ भी सायबर फ्राड हो सकता है। बिना कोई मिले या समुख बातचीत के बगैर लेन देन ना करें …जनहित में जारी।




