डागा कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ विशेष योग कार्यक्रम
June 21, 2026दिनांक 21 जून 2026 दिन रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में , प्राचार्य के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रेम शंकर सर , डॉ.पदमा शर्मा एवं एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी तिजेश्वरी साहू उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को योग के महत्व, नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर छात्राओं को वज्रासन, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न सूक्ष्म योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। साथ ही छात्राओं द्वारा आकर्षक योग पिरामिड का निर्माण भी किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त छात्राएं एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।


