योग दिवस पर विकास उपाध्याय का संदेश: तनाव भरी दुनिया में योग है असली सुकून
June 21, 2026रायपुर, 21 जून 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर में योगाभ्यास किया और नागरिकों को स्वस्थ व संतुलित जीवन अपनाने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने कहा, “आज की भागदौड़ भरी दुनिया में योग ही वह विराम है, जो हमें स्वयं से मिलाता है। काम का दबाव, तनाव और व्यस्त दिनचर्या के बीच लोग मानसिक शांति और स्वास्थ्य को भूल जाते हैं। योग हमें स्वयं को समझने, मन को शांत रखने और शरीर को स्वस्थ बनाने की प्रेरणा देता है।”
पूर्व विधायक उपाध्याय ने योग को संपूर्ण जीवनशैली बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे शरीर स्वस्थ, मन एकाग्र और जीवन संतुलित बनता है।
भारत की प्राचीन योग परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता पर उन्होंने कहा, “भारत ने विश्व को अनेक अनमोल उपहार दिए हैं, लेकिन योग वह धरोहर है जिसने पूरी मानवता को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। आज यह करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।”
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन के लिए योग अपनाना समय की माँग है।
“करो योग, रहो निरोग” के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

