डागा कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ विशेष योग कार्यक्रम

डागा कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ विशेष योग कार्यक्रम

June 21, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को योग के महत्व और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रेम शंकर सर, डॉ. पदमा शर्मा एवं एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी तिजेश्वरी साहू उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और एकाग्रता भी बढ़ती है। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने पर जोर दिया।

इस दौरान छात्राओं को वज्रासन, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न सूक्ष्म योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया योग पिरामिड रहा, जिसे सभी ने सराहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त छात्राएं और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। पूरे आयोजन में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।