महासमुन्द: फुटी पाइपलाइन व गंदगी से परेशान बस स्टैंड का नपा उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण …सीएमओ को  जानकारी देकर, शीघ्र मरम्मत व सफाई के दिए निर्देश..

महासमुन्द: फुटी पाइपलाइन व गंदगी से परेशान बस स्टैंड का नपा उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण …सीएमओ को जानकारी देकर, शीघ्र मरम्मत व सफाई के दिए निर्देश..

June 20, 2026 0 By Central News Service

महासमुन्द 20 जून 2026// नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने शिकायत पर फुटी पाइपलाइन व गंदगी से परेशान बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि दाल-भात सेंटर के पीछे फुटी पाइपलाइन से 24 घंटे पानी बह रहा है। वहीं हर्षादिक भोजनालय के सामने सड़क पर पाइप फटा हुआ है जिसके कारण सड़क डेमेज हो रही है।

दाल-भात सेंटर के पीछे बड़े क्षेत्र में गंदे पानी की बदबू आ रही है। सूअरों के कारण और आसपास गंदगी ज्यादा हो रही है। वहीं बस स्टैंड के हॉल में झाला (मकड़ी जाल)लटक रहा है।


इन सब शिकायतों को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा को दूरभाष पर जानकारी दी गई। उपाध्यक्ष राठी ने शीघ्र निरीक्षण कर पाइपलाइन में जो डेमेज है उसे तत्काल सुधरवाने को कहा। गड्ढों में सूखा मलबा डालकर सड़क के बराबर करने को कहा गया जिससे गड्ढों में गंदा पानी का भराव नहीं होगा। बस स्टैंड के आसपास बरसात के पूर्व सफाई दस्ता लगाकर गंदगी की सफाई करने को कहा गया। बस स्टैंड के हॉल में मुसाफिरों के लिए पंखे की व्यवस्था कराने को कहा गया।


सब्जी बाजार व आसपास के व्यापारियों से राठी ने अपील करते हुए कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में कचरा डालें, अन्यत्र न डालें। इधर-उधर कचरा फेंकने से कलेक्शन में सफाई कर्मचारियों को तकलीफ होती है। सभी कचरे को ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही रखें।