भाजपा मंडल खल्लारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया…
June 20, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
बागबाहरा 20 जून 2026// प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल खल्लारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष जनसंपर्क अभियान आयोजित किया। अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी स्थानीय प्रबुद्धजन और व्यवसायियों तक पहुँचाने।
खल्लारी भीमखोज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल पदाधिकारियों ने प्रबुद्धजन व व्यापार जगत से संवाद कर केंद्र की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ व्यवसायी उदय साहू, चोखे लाल सिन्हा,पदुम साहू,समेत अन्य गणमान्य नागरिकों का स्वागत कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भीमखोज रेलवे स्टेशन और हाड़ाबंद ओवरब्रिज के निर्माण-समापन सहित स्थानीय अधोसंरचना में आई नई गति का भी निरीक्षण किया गया और लोगों को विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
प्रगति पथ यात्रा के मंडल प्रभारी द्रोण पटेल ने कहा — “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विश्वास, विकास, सुशासन और जनकल्याण में गत 12 वर्षों में गौरवशाली यात्रा तय की है।”
इस अवसर पर भाजपा खल्लारी मंडल के लोकेश पनुरिया मंडल अध्यक्ष, भुनेश्वर लोधी कोषाध्यक्ष,पूरन सबर अ.ज.जा. मोर्चा — सोशल मीडिया प्रभारी, ताराचंद साहू महामंत्री, पिछड़ा वर्ग, उमाशंकर नेताम अध्यक्ष, एससी मोर्चा,खिलेश साहू मीडिया प्रभारी,उदय साहू सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।




