बच्चों को मिठाई खिलाकर मनाया शाला प्रवेशोत्सव … बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें – एसडीएम नमिता मारकोले

बच्चों को मिठाई खिलाकर मनाया शाला प्रवेशोत्सव … बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें – एसडीएम नमिता मारकोले

June 17, 2026 0 By Central News Service

बागबाहरा 17 जून 2026// बागबाहरा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला मामाभांचा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया।

तत्पश्चात एसडीएम नमिता मारकोले व विकासखंड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा के. के. वर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता डे, संकुल समन्वयक संकुल केन्द्र मामाभाँचा देवेन्द्र कुमार चन्द्राकर एवं बागबाहरा जनपद सदस्य श्रीमती थानेश्वरी प्रहलाद साहू द्वारा नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा वर्कबुक प्रदान किया गया।

एसडीएम मारकोले द्वारा उपस्थित सभी पालको को बच्चों के समग्र विकास हेतु नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया तथा जनपद सदस्य द्वारा कक्षा पांचवीं में प्रथम आने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

उक्त कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कोमल कुमार महानंद, उपाध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू, प्रधान पाठक श्रीमती रोहित कुमारी ठाकुर, शिक्षिका श्रीमती नेहा चन्द्राकर, श्रीमती अनिता जांगडे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पहलाद साहू, भूतपूर्व जनपद सदस्य घनश्याम कुन्दन साहू,भूतपूर्व सरपंच श्रीमती अश्विनी वेद दीवान, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष वेद कुमार दीवान, खिलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।