चेम्बर से जुड़ा इवेंट उद्योग संगठन ‘ईमैक’, थौरानी को सौंपा सदस्यता आवेदन
June 17, 2026रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पर व्यापारिक संगठनों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के इवेंट एवं एंटरटेनमेंट उद्योग के प्रमुख संगठन ‘इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़’ यानी ईमैक ने चेम्बर की सदस्यता ले ली है।
ईमैक के अध्यक्ष नवल तिवारी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चेम्बर भवन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी से सौजन्य भेंट कर विधिवत सदस्यता आवेदन सौंपा। इस दौरान प्रदेश में इवेंट उद्योग के विस्तार पर विस्तृत चर्चा भी हुई। चेम्बर पदाधिकारियों ने ईमैक प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
थौरानी बोले: हर समस्या का होगा समाधान
चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने ईमैक का स्वागत करते हुए कहा कि चेम्बर प्रदेश के हर वर्ग के व्यापारियों और उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पारदर्शी कार्यशैली के कारण ही लगातार नए संगठन चेम्बर से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इवेंट एवं एंटरटेनमेंट उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाता है। चेम्बर से जुड़ने के बाद इस सेक्टर की हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा और व्यापार के नए मंच उपलब्ध कराए जाएंगे।
ईमैक अध्यक्ष: मजबूत पहचान मिलेगी
ईमैक अध्यक्ष नवल तिवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश के व्यापारियों का भरोसा छत्तीसगढ़ चेम्बर और सतीश थौरानी के नेतृत्व पर है। चेम्बर की सदस्यता मिलने से इवेंट उद्योग को नई और मजबूत पहचान मिलेगी। चेम्बर के मार्गदर्शन में सेक्टर की समस्याओं का निराकरण होगा और राज्य में उद्योग का समग्र विकास तेजी से होगा।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, मंत्री रविंदर सिंह चावला, सांस्कृतिक मंत्री अनिल जोतसिंघानी मौजूद रहे। ईमैक की ओर से भावार्थ कुमार, बंटी चंद्राकर, उमेश बंसी, आकांक्षा परिहार, आकाश मित्तल, सौरभ अग्रवाल, सुनील तिवारी एवं आकाश दुदानी शामिल हुए।


