विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपाइयों ने आदर्श ग्राम कमरौद में रोपे पौधे…

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपाइयों ने आदर्श ग्राम कमरौद में रोपे पौधे…

June 5, 2026 0 By Central News Service

बागबाहरा 05 जून 2026/ आज विश्व पर्यावरण दिवस पुरे विश्व में मनाया जा रहा है, विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी।

गौरतलब है कि भाजपा सरकार के आने से पुरे विश्व में पर्यावरण संतुलन, संरक्षण के अलावा स्वच्छता अभियान पर बढ़ा मुहिम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने देश के लोगों को जागरूक करने मन कि बात में भी पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर बात किए है।

आज पर्यावरण दिवस भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला के निर्देश मे भाजपा मण्डल खल्लारी के अंतर्गत बूथ आदर्श ग्राम कमरौद में पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, साथ ही विभिन्न कार्यक्रम रखा गया।


कार्यक्रम मे मुख्य रूप से थानसिंह दीवान भाजपा जिला महामंत्री, भुवनलाल साहू जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, धरम दीवान भाजपा अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष,लोकेश पनुरिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष खल्लारी, सुजीत साहू मण्डल महामंत्री,आकाश चंद्राकर भाजपा किसान मोर्चा ज़िला कोषाध्यक्ष, पदुम साहू अध्यक्ष ग्रामीण सहकारी समिति झारा, भूषण नामदेव अध्यक्ष शाला विकाश समिति कमरौद,पूरन सबर ज़िला मिडिया प्रभारी, श्रीमती भारती साहू सरपंच ग्राम पंचायत कमरौद,कार्यक्रम मण्डल प्रभारी हीरासाहू, दीपक पटेल युवा मोर्चा अध्यक्ष खल्लारी, योगेश्वर पटेल युवा मोर्चा महामंत्री,यादराम पटेल, सरपंच प्रतिनिधि डॉ वेणु साहू, निरंजन साहू,डोमन साहू एवं जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। उपरोक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी खिलेश साहू ने दी