वन विभाग कि ताबड़तोड़ कार्रवाई….17 अवैध कब्जा धारियों से 21.118हे.जमीन मुक्त किया …

वन विभाग कि ताबड़तोड़ कार्रवाई….17 अवैध कब्जा धारियों से 21.118हे.जमीन मुक्त किया …

June 5, 2026 0 By Central News Service

छुरा 05 जून 2026/ वन विभाग ने लगातार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है। विभागीय टीम ने विगत दो दिनों में ग्राम दादर गांव (पुराना) से 17 अवैध कब्जा धारियों से 21.118 हेक्टेयर जमीन को बेदखल कर समतलीकरण किया गया।

आपको बता दें कि वन विभाग पुरे अमला के साथ अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जा के खिलाफ मुहिम चला रहा है। अभी तक छुरा अमेठी सर्कल से अमलोर में 9.377 हेक्टेयर एवं दादर गांव (पुराना) से 21.118 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त किया गया है।

उक्त कारवाई मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त के निर्देशानुसार, वन मण्डलाधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन , उप वन मण्डलाधिकारी राजिम विकास चंद्राकर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी छुरा लवकुश पांडे के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य स. प. अ. अमेठी कमल नेताम,परिसर रक्षी बोडरा बांधा लक्ष्मी कोराम, परिसर रक्षी पाटसिवनी घनश्याम ध्रुव, परिसर रक्षी भैरा युवराज नेताम, परिसर रक्षी अमेठी रामध्वज मौर्या एवं सुरक्षा श्रमिक राधेश्याम साहू, लाभा पटेल,घनश्याम पटेल,हीरालाल यादव, रामेश्वर ठाकुर, भोलाराम साहू, राकेश टोडर, राम यादव, द्वारा अमेठी सर्कल के परिसर बोडराबांधा अंतर्गत ग्राम दादरगॉव (पुराना) मे सरपंच ,उप सरपंच, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, एवम अन्य ग्राम वासियो की उपस्थिति मे किया गया है।