CAIT ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई

CAIT ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई

June 4, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 4 जून 2026: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों और व्यापार-उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने आज वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। सदस्यों ने प्रदेश के आर्थिक विकास और व्यापार संवर्धन में श्री चौधरी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निवेश और उद्योग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुएगा।

श्री ओपी चौधरी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यापार-उद्योग के विकास, रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। व्यापारी और उद्यमी वर्ग का सहयोग प्रदेश की प्रगति का अहम आधार है।

इस मौके पर CAIT के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल सहित शंकर बजाज, दीपक विधानी, मोहन वल्र्यानी, जयराम कुकरेजा और अन्य व्यापारी-उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।