अतिक्रमणकारियों पर चला वन विभाग का बुलडोजर…. 12.268 हेक्टेयर जमीन को किया कब्जा मुक्त..

अतिक्रमणकारियों पर चला वन विभाग का बुलडोजर…. 12.268 हेक्टेयर जमीन को किया कब्जा मुक्त..

June 4, 2026 0 By Central News Service


छुरा 04 जून 2026/ जंगल की जमीन पर अवैध अतिक्रमणकारियों पर वन विभाग का बुलडोजर चला।

गरियाबंद वन मंडल के ग्राम अमेठी सर्कल के परिसर बोडराबांधा अंतर्गत ग्राम दादरगॉव में कल गुरुवार को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 अतिक्रमणकारियों से 12.268 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोबारा अपने कब्जे में लेकर समतलीकरण किया गया।

उक्त कारवाई मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त के निर्देशानुसार, वन मण्डलाधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन, उप वन मण्डलाधिकारी राजिम विकास चंद्राकर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी छुरा लवकुश पांडे के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य स. प. अ. अमेठी कमल नेताम,परिसर रक्षी बोडरा बांधा लक्ष्मी कोराम, परिसर रक्षी पाटसिवनी घनश्याम ध्रुव, परिसर रक्षी भैरा युवराज नेताम, परिसर रक्षी अमेठी रामध्वज मौर्या एवं सुरक्षा श्रमिक राधेश्याम साहू, घनश्याम पटेल,हीरालाल यादव, रामेश्वर ठाकुर, भोलाराम साहू, राकेश टोडर, राम यादव, द्वारा अमेठी सर्कल के परिसर बोडराबांधा अंतर्गत ग्राम दादरगॉव (पुराना) मे सरपंच ,उप सरपंच, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, एवम अन्य ग्राम वासियो की उपस्थिति मे ग्राम दादरगाँव (पुराना ) उपस्थित में किया गया।