अमित शाह के बस्तर दौरे पर कांग्रेस का हमला, विकास उपाध्याय बोले: नक्सलवाद से कोई लेना-देना नहीं, सिर्फ उद्योगपति मित्रों के लिए आते हैं

अमित शाह के बस्तर दौरे पर कांग्रेस का हमला, विकास उपाध्याय बोले: नक्सलवाद से कोई लेना-देना नहीं, सिर्फ उद्योगपति मित्रों के लिए आते हैं

May 19, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 19 मई 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने शाह के बस्तर दौरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमित शाह का बस्तर और नक्सलवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

“कभी आर्थिक पैकेज नहीं दिया”
मीडिया से बातचीत में विकास उपाध्याय ने कहा, “अमित शाह इतनी बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं। केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार है। लेकिन क्या कभी बस्तर या छत्तीसगढ़ के लिए कोई आर्थिक पैकेज दिया? स्वास्थ्य पैकेज की घोषणा की?”

उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का आरोप
उपाध्याय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री का दौरा सिर्फ अपने उद्योगपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए होता है। “नक्सलवाद खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं दिखता। जब डबल इंजन सरकार है तो कभी तो जनता के लिए आर्थिक या स्वास्थ्य पैकेज की घोषणा की होती