बेघर होने के डर से 1300-1500 परिवार पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के पास, कैनाल रोड 2.0 के सर्वे से 4 वार्डों में दहशत, नेता प्रतिपक्ष का आश्वासन, घर नहीं टूटेंगे
May 19, 2026रायपुर नगर निगम के वार्ड 58 शहीद पंकज विक्रम, वार्ड 59 मोरेश्वर राव गद्दे, वार्ड 60 चंद्रशेखर आजाद और वार्ड 61 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के करीब 1300-1500 घरों के लोग बेघर होने के डर से नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से मिले।
निवासियों ने बताया कि कैनाल रोड 2.0 योजना के नाम पर निगम कर्मचारी घरों में घुसकर चौड़ाई-गहराई नाप रहे हैं। घर के कागज दफ्तर लाने को कहा जा रहा है। रोड चौड़ीकरण की बात से लोग दहशत में हैं।
लोगों ने कहा: “हमारा जन्म यहीं हुआ, बचपन यहीं बीता। महापौर से मिले पर संतुष्टि नहीं मिली। काम-धंधे बंद होने की नौबत है। कभी घर का सामने का हिस्सा, कभी अंदर की गहराई नापी जा रही है।”
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने भरोसा दिलाया: “कोई बेघर नहीं होगा। सभी के घर बचाने के लिए जो लड़ाई लड़नी पड़े, हम लड़ेंगे।”
।


