नेता प्रतिपक्ष ने खुद चलाई कचरा गाड़ी,घर-घर से उठवाया कचरा

नेता प्रतिपक्ष ने खुद चलाई कचरा गाड़ी,घर-घर से उठवाया कचरा

May 19, 2026 0 By Central News Service

CNS, रायपुर: राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर निगम में विगत 6 दिनों से घरों से कचरा नहीं उठ रहा है, जिससे आम जनता परेशान है।

रायपुर नगर निगम प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम है। शहर में भाजपा के 62 पार्षद, 4 विधायक, सांसद और मंत्री हैं। प्रदेश और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद राजधानी में सफाई का बुरा हाल है।

रामकी कंपनी द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य पिछले 6 दिनों से ठप पड़ा है। इस मुद्दे पर महापौर, उनकी परिषद, विधायक, सांसद और मंत्री मौन साधे हुए हैं। सफाई न होने से शहर में हाहाकार मचा है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

इसी बीच नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 में आम जनता के सहयोग से खुद कचरा गाड़ी चलाई। वार्ड के घर-घर जाकर 4-5 दिनों से जमा कचरा इकट्ठा करवाया।

आकाश तिवारी ने कहा, “रामकी कंपनी की गाड़ी आए या न आए, हम आपके घर से कचरा निकलवाते रहेंगे। घरों के कचरे से फैलने वाली बीमारियों को रोकना जरूरी है। चाहे मुझे आगे भी गाड़ी चलानी पड़े, मैं पीछे नहीं हटूंगा।”

नेता प्रतिपक्ष के इस कदम के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं निगम प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे है