छग चेम्बर की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, नए भवन के लिए जमीन आवंटन पर अध्यक्ष को बधाई
May 15, 2026रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक 12 मई 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक एमएम फन सिटी, बकतारा-गोढ़ी रोड, रायपुर में आयोजित हुई।
बैठक के बाद सदस्यों के लिए आपसी सौहार्द और मनोरंजन हेतु विशेष कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर सभी सदस्य उपस्थित रहे।
चेम्बर के नए भवन के लिए नया रायपुर में जमीन आवंटित होने पर सदस्यों ने अध्यक्ष सतीश थौरानी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बैठक में चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी, महासचिव अजय भसीन, सुनील कुकरेजा, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, प्रेमप्रकाश मध्यानी, अजय जयसिंघानी, पंकज चिंजवानी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे।


