रायपुर जोन 4 में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन, 20 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र वितरित
May 15, 2026रायपुर। नगर निगम जोन 4 के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगा। शिविर में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, सभापति सूर्यकान्त राठौड़,एम आई सी सदश्य अमर गिदवानी, आयुक्त संबित मिश्रा सहित निगम पदाधिकारी और 16 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य कार्य
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 आवेदकों को तत्काल भवन अनुज्ञा पत्र दिया गया।
- आवेदन के साथ ही प्राथमिकता और सामान्य राशन कार्ड भी बनाए गए।
- नौनी सुरक्षा योजना में बालिकाओं का सम्मान, नवजातों का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं की गोद भराई हुई।
- सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सहायिका प्रमिला यादव को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में सुबह 11 से 1 बजे तक 212 नागरिकों ने आवेदन दिए, 17 शिकायतें दर्ज हुईं। राज्य शासन के निर्देश पर सभी का समाधान 1 माह में किया जाएगा।
नेताओं के सुझाव
सुनील सोनी ने कहा कि सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड जैसी समस्याओं के लिए सभी 10 जोनों में स्थायी व्यवस्था हो। अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यह मीना बाजार नहीं, आमजन का तिहार है।
पुरंदर मिश्रा ने ई-ऑटो अपनाकर पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की।
सभापति राठौड़ ने कहा कि निगम संबंधी कार्यों के लिए लोगों को शिविर तक न आना पड़े, जोनों में ही निरंतर व्यवस्था बने।


