“बढ़ते कदम” संस्था द्वारा महावीर नगर और इमलीडीह में 400 दाना सकोरे और दाने के पैकेट वितरित

“बढ़ते कदम” संस्था द्वारा महावीर नगर और इमलीडीह में 400 दाना सकोरे और दाने के पैकेट वितरित

May 15, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था “बढ़ते कदम” द्वारा आज महावीर नगर और इमलीडीह क्षेत्र में दाना सकोरा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के सहयोग से कुल 400 सकोरे और दाने के पैकेट जरूरतमंद और इच्छुक नागरिकों को वितरित किए गए।

संस्था का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और दाना उपलब्ध कराना है, ताकि बढ़ती गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। वितरण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने घरों, बालकनियों तथा छतों पर सकोरे लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यगण:
अजय जयसिंघानी, प्रेम प्रकाश मध्यानी, अजय वलेचा, सतीश पमनानी, जय बजाज, किशोर बत्रा, गौरव नागदेव, हरेश डोडवानी, राजकुमार सोनी, अमर लखवानी, प्रदीप जसवानी, तरुण लखवानी, हरीश नागदेव, कमल रिझवानी, कमल राजवानी, गिरीश कटारिया, दिलीप पिंजानी और राहुल पारप्यानी।

संस्था “बढ़ते कदम” के सदस्यों ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।