प्रधानमंत्री आवास योजना में रेत ले जाने पर गांव प्रमुख कर रहे अवैध वसूली….

प्रधानमंत्री आवास योजना में रेत ले जाने पर गांव प्रमुख कर रहे अवैध वसूली….

March 30, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद -30 मार्च 2026/ केन्द्र सरकार का प्रधानमंत्री आवास योजना जिसमें पुरे देश भर के हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। वही छत्तीसगढ़ में 2016 से लागू यह योजना अनेक गरीब परिवारों का आश्रय बना। हम आपको बता दें कि अभी तक ग्रामीण इलाकों में 2.95 हजार लोगों को आवास योजना दिया गया है, जबकि अभी 2025-26 में लाखों लोगों का आवास योजना के हितग्राहियों में शामिल हैं।

आज महासमुंद जिले में लगभग 70 प्रतिशत हितग्राहियों का आवास योजना बनने को है, लेकिन आज पड़ताल में पता चला कि आवास योजना के नाम से लेकर जा रहें रेत को ग्राम लभरा निवासी लिलेश्वर सिन्हा जिन्होंने अपने आप को ग्राम प्रमुख एवं कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़े नेता बताकर, उसने रेत से भरे टैक्टर को छोड़ने के एवज में 30-40 हजार रुपए का डिमांड किया गया। जिसमें ट्रेक्टर मालिक ने देने से मना करने पर जबरदस्ती उनके मोटरसाइकिल को अपने पास रख लिया गया और कहा कि मैं बहुत बड़ा नेता हु पैसा दोगे तब आपका टैक्टर और मोटरसाइकिल वापस करूंगा नहीं तो अपना पावर दिखाऊंगा तो तुम कही के नहीं रहोगे।

पीड़ित व्यक्ति ने हमारे न्युज चैनल CNS (Central NEWS Service) को अपनी आप बिती बताई है। जिसमें न्युज के माध्यम से उक्त व्यक्ति के ऊपर प्रशासनिक कार्यवाही के चाहते हुए, अपनी टैक्टर एवं मोटरसाइकिल को वापस करवाने मांग की है।

मामले को संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन उक्त व्यक्ति के खिलाफ अवैध वसूली एवं गलत आचरण कर किसी अन्य व्यक्ति कि वाहन को अपने अधिकार में रखने के ऊपर कार्यवाही किया जा सकता है।

इस मामले में लगातार आपको CNS NEWS समाचार देगा क्योंकि यह मामला अवैध उगाही के साथ किसी गरीब परिवार कि आशियाना के साथ जुड़ा हुआ है। जो कि केंद्र सरकार कि देन है यदि इस तरह हर गांव में रेत के नाम से अवैध उगाही करेंगे तो गरीब परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना कहा सफल होगा।