दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर… एक व्यक्ति मृत दो घायल..

दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर… एक व्यक्ति मृत दो घायल..

September 8, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 08 सितंबर 2025/ खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम मामा भांचा के बस स्टैंड के पास कल रात लगभग 09.00 बजे दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गया जिसमें एक युवक कि मौत हो गई, वहीं दो युवक घायल है जिसका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक रुपेश साहू 28 वर्ष निवासी मामा भांचा रोज कि तरह अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 MF 7233 बजाज CT100 में महासमुंद से काम कर वापस अपने गांव मामा भांचा आ रहे थे तभी तेज रफ़्तार सामने से आ रहे मोटरसाइकिल हिरो स्प्लेंडर CG 06 HB 5904 में सवार दो व्यक्ति ग्राम कमरौद निवासी रितिक कुलदीप 23 वर्ष, भूपत साहू 19 वर्ष ने टक्कर मार दी।

जिसमें रुपेश साहू को सिर के सामने,कान के पास और पीछे चोंट लगें थे. जिसे राहगीरों कि मदद से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड दिया वहीं रितिक और भूपत का उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटना का विवरण

बताया गया कि कमरौद निवासी रितिक और भूपत साहू नशे में धुत्त थे। दोनों ने पहले ढाबा में जाकर छक कर शराब पीए फिर उसके बाद गांजा लेने भीमखोज गए थे ,अपनी एक गाड़ी पेट्रोल पंप में छोड़े थे वापस आते हुए उसी को लाने के लिए तेज रफ़्तार से जा रहे थे, तभी सामने से गांव कि ओर मुड़ रहे रुपेश साहू को टक्कर मार दिए फिर मदद के लिए गए लोगों को नशे में गाली गलौज करने लगे थे।

गांव में पसरा सन्नाटा

रुपेश साहू कामकाजी और मेहनती था, वह क्रिकेट प्रेमी के नाम से भी जाने जाते थे, उन्होंने बहुत से क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर कप्तानी कर गांव नाम रौशन किया है। जैसे ही उनके मृत्यु हो जाने कि खबर गांव में फैला तो पुरा गांव में सन्नाटा पसर गया।
मृतक रुपेश साहू का 02 साल का एक बेटा है।