शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षकों का किया सम्मान ,जनपद सदस्य – बलराम ध्रुव

शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षकों का किया सम्मान ,जनपद सदस्य – बलराम ध्रुव

September 8, 2025 0 By Central News Service

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्रोण पटेल जी द्वारा सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णनन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए,शिक्षकों के एवं शिक्षा के महत्व को बताया।

विशेष अतिथि बलराम ध्रुव नें कहा कि आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों के लिये भी बच्चों का मार्गदर्शन किया एवं हर-सम्भव सहयोग के लिए आश्वस्त किया जैसे आर्थिक व्यवस्था, कोचिंग की व्यवस्था और व्यावसायिक अध्ययन प्रवेश सबंधित बातें कही गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंकित चंद्राकर ने कहा कि शिक्षा समाज की धुरी है शिक्षा के माध्यम से ही राष्ट्र का विकास संभव है , बच्चों को शिक्षा देकर बच्चों के माध्यम से देश के भविष्य का निर्धारण शिक्षक करते हैं। कार्यक्रम का संबोधित करते हुए यामिनी साहू जी ने कहा कि शिक्षक वह ज्ञान की किरण है जिसके ज्ञान से पूरी दुनिया प्रकाशित होती है अनंगढ व्यक्ति शिक्षक के सानिध्य को पाकर सुगढ हो जाता है।

इस कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों के सम्मान के साथ छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस का कार्यक्रम शाला प्रांगण में मनाया गया।