राजधानी के महादेव घाट में गोस्वामीजनों का महासम्मेलन…शंकराचार्य जयंती पर जुटेंगे प्रदेश भर के गोस्वामी…
April 24, 2023
संपादक मनोज गोस्वामी
रायपुर 24 अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज की प्रांतीय इकाई द्वारा बैशाख शुक्ल पंचमी तिथि तदनुसार 25 अप्रैल को महादेवघाट रायपुर में आदि गुरु शंकराचार्य जयन्ती उत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश भर से गोस्वामीजन बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।
प्रांताध्यक्ष अशोक गिरि के कुशल नेतृत्व में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय जी मुख्य अतिथि होंगे। महादेव घाट ऋषि आश्रम के संत नारायण दास त्यागी जी महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर पंकज शर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, उमेश साहू उपाध्यक्ष नगरपालिका अमलेश्वर, जूना अखाड़ा के नागा साधु श्रद्धेय प्रकाश गिरि महाराज, समाज के संस्थापक मान. रमन गिरि जी, पूर्व प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी जी एवं समाज के महंतगण होंगे।

कार्यक्रम का प्रारंभ मंत्रोच्चार के साथ सनातन संस्कृति के संवाहक पूज्यपाद शंकराचार्य जी की पूजा अर्चना के पश्चात् भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। देश में चार मठों की स्थापना करने वाले आदि जगद्गुरु के जीवन दर्शन पर व्याख्यान भगवताचार्य सुरेन्द्र महाराज जी भाटापारा करेंगे। प्रदेश भर से उपस्थित समाज के समस्त भगवताचार्यों का गरिमामय सम्मान समारोह का प्रमुख आकर्षण होगा। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु प्रांताध्यक्ष अशोक गिरि, महासचिव भूपेन्द्र पुरी एवं कोषाध्यक्ष विश्वनाथ पुरी गोसाईं के मार्गदर्शन में विष्णु गिरि को कार्यक्रम संयोजक, बद्री पुरी एवं घनश्याम पुरी को सहसंयोजक बनाया गया है जबकि पोखराज बन प्रांतीय संगठन सचिव को कार्यक्रम समन्वयक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त रायपुर जिला कार्यकारिणी के संजय पुरी, अशोक गिरि, गजेन्द्र गिरि, मदन गिरि, महेश गिरि, पूर्णानंद गिरि, कोमल पुरी, गजानंद पुरी, दानी पुरी, रोशन पुरी, मिथलेश गिरि, भोजपुरी, अरुण गिरि, सोनगिरी, अशोक पुरी, युवराज गिरि, कपिल गिरि, अवधपुरी, रामेश्वर भारती, नरेन्द्र गिरि, शांता भारती, गजानंद गिरि, अमर गिरि, धर्मेंद्र गिरि, चिरौंजी गिरि, सुरेन्द्र गिरि, जयंत प्रकाश गिरि, राकेश पुरी, सुशील पुरी, कृष्णा भारती, शैलेश गिरि, पप्पू जनार्दन, सुरेश पुरी, राजेश पुरी, लाल पुरी, किशोर गिरि, प्राणेश्वर दाऊ, लखनपुरी, रमेश पुरी, संजू अंबिकेश्वर पुरी, गोपी गिरि, मंजीत गिरि, दीपक गिरि, हरीश पुरी, विक्की पुरी, टकेश्वर पुरी, भोजेन्द्र गिरि, लल्ला गिरि, हेमंत पुरी, भीष्म पुरी, विकास गिरि, विशाल पुरी, राकेश गिरि, आशुतोष पुरी, गणेश गिरि, निरंजन गिरि, नारायण गिरि, लोकेंद्र गिरि, अविनाश गिरि, आनंद पुरी, प्रह्लाद, प्रवीण गिरि, तुलसी गिरि, भगवंत गिरि, प्रदीप पुरी, दीपक पुरी, गजेन्द्र गिरि, सुनील पुरी, देवपुरी, दानी गिरि, देवेन्द्र, लोकेश्वर, आशीष गिरि, राधा गोस्वामी, हीरा गोस्वामी, ममता गोस्वामी, प्रीति गोस्वामी, सीमा गोस्वामी, रमा गोस्वामी, बिमला गोस्वामी, हेम कल्याणी गोस्वामी बनाए गए हैं। प्रांतीय उपाध्यक्ष रामकुमार पुरी, प्रहलाद गिरि, केशव गिरि, धर्मेंद्र प्रकाश गिरि, गुमान पुरी, घनश्याम गिरि, सह सचिव मनीष बन, हरीश गिरि, प्रचार सचिव कामेश्वर पुरी, सुशील पुरी, संगठन सचिव मदन गिरि, जागेश्वर बन, उमेश गिरि, गिरीश पुरी गोसाईं, इंद्रजीत भारती, सदस्य चंदू गिरि, राम पुरी, पंकज गिरि, डोमन पुरी देवेन्द्र गिरि, अजय गिरि, कमलेश भारती, आकाश गिरि, अविनाश गिरि, मातृशक्ति प्रकोष्ठ के ऊषा किरण गोस्वामी, मोहिनी गोस्वामी, हीना गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, संगीता गोस्वामी, सुधा गोस्वामी सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष काशी पुरी कुंदन गरियाबंद, भोज गिरि रायगढ़, दामोदर पुरी धमतरी, घासी गिरि कोरबा, धनराज पुरी दुर्ग, तोषण गिरि महासमुन्द, शैलेन्द्र गिरि जांजगीर-चांपा, दुष्यंत गिरि बालोद तथा मुंगेली, बेमेतरा, कांकेर, जगदलपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। उक्ताशय की जानकारी प्रांतीय प्रचार सचिव कामेश्वर पुरी एवं सुशील पुरी ने दी।






