निरंकारियों ने मनाया मानव एकता दिवस

निरंकारियों ने मनाया मानव एकता दिवस

April 24, 2023 0 By Central News Service


रायपुर,24 अप्रैल /मानव एकता दिवस पर दुर्ग से आए संयोजक श्री सतपाल सिंह सैनी जी ने निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। उन्होने अपने संदेश मे कहा की बाबा गुरबचन सिंह जी ने कहा था की यदि कोई इंसान गलती करने पर अपने लिए क्षमा चाहता है तो दूसरों से हुई गलती के लिए उन्हे भी क्षमा करने का भाव अपने मन मे रखे। अक्सर देखने मे आता है की व्यक्ति अपनी गलती पर ईश्वर को ढाल की तरह इस्तेमाल करके खुद को बेगुनाह बताता है किन्तु मानव की यह चालाकी ईश्वर के दरबार मे चलने वाली नहीं। आध्यात्मिक मार्ग पर सांसरिक चतुराई काम नहीं आती। इस मार्ग पर तो केवल सत्य ,प्रेम, त्याग, भाईचारा, सदभाव, करुणा, दया जैसे दिव्य गुणो वाला ही भाव सागर से सतगुरु की कृपा से पार होता है।
लाखे नगर स्थित निरंकारी सत्संग भवन मे सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित निरंकारी भक्तों को निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी का संदेश देते हुए मानव एकता दिवस के अवसर पर उन्होने कहा की मानव संतो की शिक्षाओं पर यदि चलता है उनके उपदेश को कर्म रूप मे स्वीकार करता है तो कोई कारण नहीं की उसे इस संसार मे किसी भी तरह का दुख देखना पड़ेगा।


जैसा की हम सभी जानते है कि बाबा ग़ुरबचन सिंह जी ने सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त करवाया और एक आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी।पुरातन हो चुके संतो महात्माओ गुरुओं पीरों के जीवन से प्रेरणा ले कर सारा संसार ही सुखी हो सकता है।