राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह
March 26, 2023रायपुर , 26 मार्च 2023 राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने पर आज पूरे देश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संकल्प सत्याग्रह किया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।
यह प्रदर्शन गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे रखा गया था। कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सत्याग्रह पर बैठे रहे।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन को तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे,रघुपति राघव राजा राम जैसे भजनों का भी गायन किया गया।
सत्याग्रह में उपस्थित विधायक विकास उपाध्याय ने अनोखा प्रदर्शन किया उन्होंने अपनी मुंह पर काली पट्टी के साथ ताला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया।
सभा के समापन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार जिस प्रकार अपने तानाशाही रवैया से देश की आम जनता की आवाज को अपने अहंकार के पैरों तले कुचल रही है वह बेहद ही शर्मनाक है।
प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा कि राहुल गाँधी ने बस सवाल पूछा था- 20 हजार करोड़ रुपए अडानी के खातों में कैसे आए, वो किसके पैसे थे?
इन्होंने राहुल गाँधी की सदस्यता ख़त्म कर दी। यह कायरता भरा कदम है।
पंकज शर्मा ने कहा कि अगर राहुल गांधी सदन में नहीं हैं तो जनता की आवाज़ सदन में सुनाई नहीं देगी।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता से अयोग्यता इस बात का मजबूत संकेत है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र गंभीर खतरे में है राहुल गांधी लगातार विभिन्न मंचों पर मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें उजागर कर रहे हैं।
आज इस सत्याग्रह में विधायक विकास उपाध्याय कुलदीप जुनेजा खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला रवि घोष सुशील आनंद शुक्ला गिरीश दुबे एजाज ढेबर प्रमोद दुबे पंकज शर्मा ज्ञानेश शर्मा शिव सिंह ठाकुर कन्हैया अग्रवाल श्रीकुमार मेनन सुनीता शर्मा
शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे नवीन चंद्राकर प्रशांत ठेंगड़ी सुमित दास देव कुमार साहू अशोक ठाकुर दीपा बग्गा दाऊ लाल साहू अरुण जंघेल सचिन शर्मा संजय सोनी सतनाम पनाग कामरान अंसारी देवेंद्र यादव उत्तम साहू अजीत कुकरेजा नीलकंठ जगत सुंदर जोगी बंटी होरा सहदेव व्यवहार राकेश धोतरे दिलीप चौहान सत्यनारायण नायक मुन्ना मिश्रा भोज कुमारी यदु सायरा खान संगीता दुबे अंजना भट्टाचार्य नीलिमा मिश्रा हेमलता सेन जी श्रीनिवास शब्बीर खान लालू गोस्वामी कमलेश नाथवानी अनिल रायचूरा पुष्पराज वैद्य मोहसिन खान नरेश गढ़पाल शीत श्रीवास माधव छुरा राजू नायक सागर वाकडे बाबा मशीह नवीन केसरवानी मोहम्मद फहीम दिलशाद हुसैन
सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


