कांग्रेसी भाइयो से आग्रह करता हूं की आप एक बार आपके नेता की कार्यशैली जनता को बताए: पवन तिवारी

कांग्रेसी भाइयो से आग्रह करता हूं की आप एक बार आपके नेता की कार्यशैली जनता को बताए: पवन तिवारी

March 26, 2023 0 By Central News Service

आज प्रदेश भर में राहुल गाँधी के समर्थन में कही पुतला दहन तो कही एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है तो इस पर,
मैं मेरे सभी कोंग्रेसी भाइयो से अनुग्रह करता हु की आप कृपया एक बार आपके नेता की कार्यशैली जनता को बताने की कृपा करे।
सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई 2013 को अपने फैसले में कहा था कि कोई भी सांसद या विधायक निचली अदालत में दोषी करार दिए जाने की तारीख से ही संसद या विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित हो जाएगा।
जिसपर इस फैसले को निष्प्रभावी बनाने के लिए यूपीए सरकार ने अध्यादेश जारी किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, यह ‘पूरी तरह बकवास है, जिसे फाड़कर फेंक देना चाहिए।’
राहुल गांधी ने कहा था, ‘…ऐसा क्या है कि सभी चोरों के उपनाम मोदी है।’ कर्नाटक में आयोजित एक चुनावी जनसभा में दिए राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए वर्ष 2019 में गुजरात बीजेपी के नेता और विधायक पूर्णेश मोदी ने आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले में दोषी को दो साल की कैद या जुर्माना या एक साथ दोनों की सजा का प्रावधान है।
अब आप बतावे क्या उन्होंने जातिगत टिप्पणी नहीं की, क्या वे निर्दोष है?
देश की जनता सब जानती है कृपया उन्हें सच दिखाए न की उन्हें व्यर्थ के धरना प्रदर्शन से गुमराह करे और ना ही भाजपा कार्यकर्ता के ऊपर पथराव करके गुंडागर्दी करे या अपनी असभ्यता का प्रमाण दे ! हम बीजेपी के कार्यकर्ता है सच्चे जनसेवक है, हम और हमारी सरकार आपके जैसे दिखावा नहीं करते है जो कहते है वह करके भी दिखाते है